प्रधानमंत्री मोदी के नापला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रतापगढ़ में बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। 25 सितंबर को बांसवाड़ा के नापला में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परमाणु संयंत्र उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज प्रतापगढ़ के भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला महामंत्री रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष वर्दीचंद धाकड़, और जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, पंचायत समिति सदस्य शांतिलाल मीणा, पश्चिमी मंडल छोटी सादड़ी के उपाध्यक्ष नाथू लाल मीणा, और युवा मोर्चा नगर महामंत्री अमित नागर ने भी भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों पर चर्चा की।
पिंकेश पोरवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, ताकि यह एक ऐतिहासिक और सफल आयोजन बन सके।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment