चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार. हायर सेकेंडरी स्कूल में दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ में पुलिस ने शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया है,शहर में हुई अन्य चोरियों के विषय में भी इनसे पूछताछ की जा रही है
कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि नीमच रोड स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने बीती 11 सितंबर को प्रकरण दर्ज करवाया कि उनके विद्यालय में 24 जुलाई और 21 अगस्त को फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब की खिड़कियां तोड़कर चोर कीमती उपकरण चुरा ले गए जिनका प्रकरण दर्ज करवाया गया था ,गत रात्रि को भी चोरों ने कमरा नंबर 55 का दरवाजा तोड़कर एलईडी चुरा ली, इस पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से वारदात में लिप्त आरोपियों की पहचान की,इस मामले में शहर के गजानंद मार्ग निवासी पिंटूनाथ, मनीष मोग्या और मालीखेड़ा निवासी हिम्मत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तीनों ने वारदात करना कबूल किया, इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ,बाद में इनकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया गया

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment