नवभारत साक्षरता अन्तर्गत लर्नर्स का प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं सख्यात्मक एसेसमेन्ट टेस्ट आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नव-भारत साक्षरता अन्तर्गत लर्नर्स के

प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं सख्यात्मक एसेसमेन्ट टेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 21000 असाक्षरो ने परीक्षा में भाग लिया। जिले में आयोजित परीक्षा हेतु पिछले एक माह से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल, जिला साक्षरता अधिकारी भेरूलाल मीणा, जिला सहायक परियोजना अधिकारी महेश कुमार शर्मा एवं समस्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाॅक समन्वयक साक्षरता एवं प्रभारी तैयारी करके परीक्षा का सफल आयोजन किया गया एवं निरिक्षरों को इस परीक्षा में संख्याज्ञान एवं शब्दज्ञान के आधार पर प्रशिक्षित किया गया।
इस हेतु गांवों में लर्नर्स में विशेष उत्साह देखा गया जिसमें महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा बढ-चढकर भाग लिया गया ।
जिले की टीम द्वारा कई परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी चन्द्र प्रकाश मीणा एवम नवीन कुमार लबाना द्वारा सूचनाओ का आदान प्रदान किया गया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment