मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई. एसपी बी आदित्य के निर्देशन में की गई कार्रवाई सवा करोड रुपए की एमडी जप्त. कोटडी निवासी तस्कर मोइन खान गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सवा करोड रुपए की एमडी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने तस्करी के काम में ली जा रही बाइक और 521 ग्राम एमडी जप्त की है
अरनोद थाना अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले में एसपी बी आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है, इसी के तहत पुलिस टीम बेडमा नागदेडा नौगांवा तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी इसी दौरान बेडमा नागदेडा की ओर से एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया जिसको रोक कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कोटडी निवासी मोइन खान पठान बताया,मामला संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 521 ग्राम मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ,इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्कर मोइन खान को गिरफ्तार कर लिया साथ ही तस्करी के काम में ली जा रही बाइक और एमडी भी जप्त कर ली, पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है,बरामद एमडी की कीमत सवा करोड रुपए बताई जा रही है

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment