समूह लोन गबन मामले में एक और गिरफ्तारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ की कोतवाली थाना पुलिस ने समूह लोन गबन मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
11 अगस्त को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अरविन्द सिंह, संजय धनगर, पवन मेघवाल, विजयपाल सिंह और राजेंद्र सिंह चन्द्रावत ने मिलकर समूह लोन की किस्तो की करीब 9 लाख रुपये की राशि कंपनी खाते में जमा करने के बजाय निजी कामों में खर्च कर गबन कर ली। और खाताधारकों के साथ विश्वासघात करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रतापगढ़ पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी अरविन्द सिंह को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी संजय धनगर निवासी मंदसौर मध्यप्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment