

अवैध बंदूक सप्लाई करने के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एक और सप्लायर को गिरफ्तार किया है,इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत पहले ही गिरफ्तार कर एक नाल टोपीदार बंदूक बरामद की है
कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि एक महीने पहले 7 अगस्त को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर बसाड़ गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने नाकाबंदी की, इस दौरान हथुनिया निवासी सफीउल्लाह पठान को एक नाल टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार सफीउल्लाह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यह बंदूक हथुनिया निवासी असलम खान से खरीदी है, इस पर असलम खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया,पूछताछ में असलम खान ने यह बंदूक मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी निवासी फिरोज खान से लाना बताया,जिस पर कार्रवाई करते हुए आज फिरोज खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस इससे पूछताछ में जुटी है

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
