शहरी सेवा अभियान का आगाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़.
शहरी सेवा अभियान के तहत नगर परिषद प्रतापगढ़ की ओर से आज से सेवा पर्व पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह शिविर वार्डवार आयोजित होंगे और 17 अक्टूबर तक चलेंगे। शिविर प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित हो रहे हैं।
नगर परिषद प्रतापगढ़ आयुक्त जितेंद्र मीणाव सभापति रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाने, टूटे फेरोकवर व क्रॉस सुधार, ब्लैक स्पॉट दुरुस्ती, पेचवर्क, सार्वजनिक पार्कों व शौचालयों की सफाई व मरम्मत जैसे कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में लंबित पत्रावलियों का निस्तारण भी हो रहा हैं। शिविरों में स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती, 69-ए कृषि भूमि, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, स्ट्रे ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर पंजीयन, उपविभाजन-एकीकरण और लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का निपटारा भी किया जा रहा हैं। इसी तरह जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन भी लिए जा रहे हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नगर परिषद का आयुक्त कहना है कि शिविरों के जरिए लोगों को एक ही स्थान पर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को राहत मिलने लग गई है।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment