आस्था और श्रद्धा के पर्व नवरात्रि में किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं हो, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रम नहीं हो इसको लेकर प्रतापगढ़ में बजरंग दल की ओर से चेतावनी भरा अनुरोध जारी किया गया है, साथ ही गरबा पंडालों मे विधर्मियों और असामाजिक तत्वों के प्रवेश को लेकर भी सचेत किया गया है
बजरंग दल जिला संयोजक महेश प्रताप ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि नवरात्रि सनातन धर्म की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है ,सनातनी नो दिनों तक माता की आराधना करते हैं, प्रतिदिन इन आयोजनों में डांडिया नृत्य भी होते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से डांडिया नृत्य करने वालों के पहनावे और वहां बजने वाले फिल्मी गानों से धर्मिक भावनाओ को चोट पहुंच रही है, इस बार गरबा पंडालो में किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर होने वाली अश्लीलता और पहनावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,महेश प्रताप ने चेतावनी भरे लहजे में गरबा मंडलों से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की हरकतें होती है तो बजरंगी डंडा लेकर तैयार खड़े हैं, किसी भी तरह की घटना के लिए है वह जिम्मेदार नहीं होंगे, साथ ही बजरंग दल की ओर से गरबा पंडालो में विधर्मियों के प्रवेश को लेकर भी सचेत किया गया है , ऐसे विधर्मियों को नवरात्रि के कार्यक्रमों से दूर रखें और वह खुद भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा नहीं बने अन्यथा होने वाले परिणामों के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे


Author: Kanthal Media
Pratapgarh
