श्रम विभाग द्वारा सडक सुरक्षा जनजागरूकता अभियान । 18 नवंबर तक चलेगा अभियान। वीडियो खबरों को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को क्लिक करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 7

नवम्बर। राज्य में सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमन्त्री की अध्यक्षता में 3 नवम्बर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में दिये गये निर्देशानुसार राज्यभर में 4 नवम्बर से 18 नवम्बर 2025 तक 15 दिवसीय सडक सुरक्षा अभियान संचालित किया जाना है।
इस क्रम में श्रम कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ गोपाल मीणा द्वारा ट्रांसपोर्ट कम्पनियों को निर्देशित किया गया कि वे चालकों व खल्लासियों को नियमानुसार अधिक समय तक वाहन नहीं चलवायें। चालकों एवं खल्लासियों के कार्य के घंटे व विश्राम समय सुनिश्चित करें। इसी के साथ श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा वाहन चालकों को वाहन चलाते समय मादक पदार्थ का प्रयोग न करने तथा वाहन में ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने, वाहन में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी।
श्रम अधिकारी द्वारा जागरूकता अभियान के तहत मैसर्स भारत ट्रेवल्स, महात्मा गांधी चैराहा एवं मैसर्स अशोक ट्रेवल्स (मंदसौर ग्रुप), बस स्टेण्ड से समझाईश करते हुये मोटर ट्रासंपोर्ट अधिनियम, वेतन भुगतान अधिनियम, न्युनतम वेतन अधिनियम की पालना सुनिश्चित किये जाने हेतु शपथ पत्र भी भरवाये गये।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment