कलक्टर के निर्देशों पर उपखंड अधिकारियों ने किया खाद-उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध निर्धारित रेट से अधिक राशि वसूल नहीं की जाने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़,27 अक्टूबर। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशों की पालना में सोमवार को जिले के सभी उपखंड अधिकारियों द्वारा उनके क्षेत्राधिकार में स्थित खाद-उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, उन्हें पारदर्शी रूप से खाद दी जाए एवं जानकारी उपलब्ध करवाई जाए । साथ ही रेट लिस्ट दुकानों पर चस्पा होना भी सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में धरियावद क्षेत्र में सर्वोदय फर्टिलाइज़र्स गांधीनगर, विवेट ट्रेडर्स गांधीनगर धरियावद एवं मिश्रा फर्टिलाइज़र्स गाडरीयावास स्थित उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी धरियावद ने बताया कि अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकानदारों एवं उपस्थित ग्राहकों से उर्वरक के दरों के संबंध में जानकारी ली गई, जिसमें ग्राहकों द्वारा बताया गया कि उर्वरक नियत दर सूची के अनुसार ही विक्रय किया जा रहा है।

संबंधित दुकानदारों को नियत दर पर ही उर्वरक विक्रय करने, दुकान पर दर सूची नियमित रूप से प्रदर्शित करने तथा समय-समय पर अद्यतन करने हेतु पाबंद किया गया। साथ ही उर्वरक का पर्याप्त भंडार बनाए रखने एवं उचित निर्धारित मूल्य पर विक्रय सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

इस प्रकार तहसीलदार सुहागपुरा द्वारा उपखंड क्षेत्र सुहागपुरा में विभिन्न फर्टिलाइजर्स (कृषि सेवा केन्द्रों) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरस्वती कृषि सेवा केन्द्र, महावीर ट्रेडर्स सुहागपुरा तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति सुहागपुरा का अवलोकन किया गया। सरस्वती कृषि सेवा केन्द्र पर रेट लिस्ट का सही अंकन नहीं होने एवं सही दर्ज नहीं पाए जाने पर पाबंद किया गया, जबकि महावीर ट्रेडर्स सुहागपुरा पर रेट लिस्ट सही पाई गई। ग्राम सेवा सहकारी समिति सुहागपुरा पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि निर्धारित रेट से अधिक राशि वसूल नहीं की जाए।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment