
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगी। वे प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के पिता एवं पूर्व जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री स्वर्गीय नंदलाल मीणा के शोक निवारण कार्यक्रम में शामिल होंगी।

वसुंधरा राजे बुधवार सुबह दिल्ली से फ्लाइट द्वारा उदयपुर पहुंचेंगी, जहां से वे सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ के लिए रवाना होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर करीब ढाई बजे प्रतापगढ़ के अंबा माता क्षेत्र पहुंचेंगी और वहां मंत्री हेमंत मीणा एवं परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगी।
जानकारी के अनुसार, राजे का प्रतापगढ़ प्रवास अल्पावधि का रहेगा। वे लगभग सवा तीन बजे प्रतापगढ़ से वापस उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी और रात आठ बजे उदयपुर से फ्लाइट द्वारा दिल्ली लौट जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा का निधन 27 सितंबर को हो गया था। उनके निधन पर प्रदेशभर के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भाजपा नेतृत्व के इस दौरे को पार्टी स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल संवेदना प्रकट करने का अवसर है, बल्कि संगठनात्मक स्तर पर जनजाति क्षेत्र के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का भी संदेश देता है।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
