इफको प्रतापगढ़ द्वारा वृहद बहुउद्देशीय सहकारी समिति असावता में नैनों ऊर्वरक उपयोग महाअभियान के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन आदरणीय सुधीर मान , राज्य विपणन प्रबंधक, इफको जयपुर के मुख्य आतिथ्य एवं गजेंद्र सिंह सिसोदिया, समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया जिसमे लगभग 102 किसानो ने भाग लिया
सुधीर मान ने इफको संस्था का परिचय देते हुए किसानों को बताया कि आज कृषि क्षेत्र में नई नई तकनीकी विकसित हो रही है तथा खेती में उपयोग होने वाले उत्पाद काफी महंगे हो गए हैं ऐसे में किसान यदि पुरानी पद्धति से परंपरागत उर्वरकों का प्रयोग करते हुए खेती करेगा तो लागत ज्यादा आएगी, उत्पादन कम होगा तथा लाभ भी कम होगा। आपने बताया कि अब देश में पारम्परिक उर्वरकों के जगह पर नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों का आगाज हो चुका है जो ना केवल उपयोग दक्षता में श्रेष्ठ है बल्कि इनका मूल्य भी कम है तथा ये खेती में लागत को कम कर उत्पादन में वृद्धि करते हैं जिससे किसान की आय में वृद्धि होती है साथ ही खेत की मिट्टी, हवा, पानी एवं वातावरण को भी प्रदूषित होने से बचाते है।
इसी कड़ी में.उन्होंने बताया कि नैनो तकनीक से विकसित इफको नैनो डी ए पी का @ 5 मिली लीटर प्रति किलो बीज की दर से बीजोपचार कर फसल बुआई करने तथा बुआई के 35 से 40 दिनों बाद नैनो यूरिया एवं नैनो डी ए पी का @ 4 – 4 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करने से दानेदार यूरिया एवं डी ए पी की 25 से 50 प्रतिशत मात्रा कम की जा सकती है। साथ ही आपने नैनो उर्वरकों की खरीद पर प्रति बोतल 10 हजार का दुर्घटना बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी।
निलेश लववंशी क्षेत्रीय अधिकारी इफको प्रतापगढ़ ने किसानो को इफको के अन्य जल विलेय उर्वरकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
