बाइक कंपनी के विज्ञापन की आड़ में अफीम डोडा चूरा की तस्करी. पुलिस ने 360 किलो अफीम डोडा चूरा किया जप्त. विज्ञापन कर रहे लोडिंग टेंपो में स्कीम बनाकर रखा गया था डोडा चूरा. बरामद अफीम डोडा चूरा की कीमत 54 लाख रुपए। तस्कर मौके से भागने में रहा कामयाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लाख रुपए का अफीम डोडा चूरा बरामद किया है,पुलिस ने तस्करी के काम में लिए जा रहे लोडिंग टेंपो और उसमें भरे 360 किलो अफीम डोडा चूरा को जप्त किया है, हालांकि इस दौरान तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा, तस्करी का यह अफीम डोडा चूरा लोडिंग टेंपो में स्कीम बनाकर ले जाया जा रहा था
धरियावद थाना अधिकारी कमलचंद मीणा ने बताया कि जिले में एसपी बी आदित्य के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस टीम गश्त करते हुए कस्बे के पुराना बस स्टैंड की और पहुंची,जहां सड़क पर आगे आगे एक बाइक कंपनी का प्रचार करते हुए लोडिंग टेंपो चल रहा था,पीछे पुलिस जीप को देखकर टेंपो चालक बाजार में तेज गति से टेंपो को लेकर सुकली नदी की ओर भागने लगा,आशंका होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो चालक टेंपो को नदी किनारे खड़ा कर नदी में कूद गया और झाड़ियों में होकर भाग निकला,पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं आया,बाइक कंपनी का विज्ञापन कर रहे टेंपो का बारीकी से मुआयना किया गया तो पीछे वाले हिस्से में स्कीम बनी हुई थी और उस पर विज्ञापन के पोस्टर लगे हुए थे, उसे खोल कर देखा गया तो अंदर 18 कट्टों में भरा हुआ 360 किलो डोडा चूरा मिला जिसे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त कर लिया साथ ही तस्करी के काम में लिए जा रहे लोडिंग टेंपो को भी जप्त कर लिया गया, बरामद अफीम डोडा चूरा की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस फरार तस्कर की तलाश में जुटी है

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment