प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने प्रतापगढ़ में भाजपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत जिला चिकित्सालय में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था जिसमें 100 यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने इसमें बढ़-कर कर हिस्सेदारी की
भाजपा नगर अध्यक्ष उत्सव जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे जिले में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है, इसी के तहत विभिन्न सेवा कार्यों के आयोजन पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं ,इसी कड़ी में आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , प्रदेश के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भाजपा समाज सेवा के रूप में मना रही है, पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सेवा की भावना के साथ आमजन की समस्याओं के निराकरण में जुटे इसका मुख्य उद्देश्य है ,उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे आपातकालीन स्थिति में कई लोगों की जान बचती है, इसके पहले मीणा का यहां पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, सभापति रामकन्या गुर्जर सहित पार्टी के कई पदाधिकारीयों ने स्वागत किया, शिविर में नगर अध्यक्ष उत्सव जैन सहित 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।


Author: Kanthal Media
Pratapgarh
