प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक, तैयारीयों को दिया गया अंतिम रूप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। तीन दिन और छह पारियों में होने वाली इस परीक्षा में तीस हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर अधीक्षक के साथ राजकीय केंद्रों पर एक और गैर-राजकीय केंद्रों पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। हर परीक्षा कक्ष में न्यूनतम दो शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी।

परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस रिकॉग्निशन, ड्रेस कोड की जांच, मूल परिचय पत्र और एडमिट कार्ड की अनिवार्यता रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है तथा उड़न दस्ते निरीक्षण करेंगे

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment