प्रतापगढ़ में एक सप्ताह पहले पत्रकार उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा
कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि एक सप्ताह पहले 10 सितंबर को नई आबादी निवासी अंतिम धोबी ने प्रकरण दर्ज करवाया कि शाम को वह कार्यालय से अपने पति दिलीप धोबी के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी साथ में उनकी छोटी बच्ची भी थी, उसके पति पत्रकारिता करते हैं ,रास्ते में हाउसिंग बोर्ड के निकट गलत साइड से दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने हमारी बाइक के आगे उसे खड़ा कर दिया और गाली गलौज करने लगे, मैंने उनसे जब बात करना चाही तो वह मारपीट पर उतारू हो गए और जाति सुचक गालियां देने लगे,उन्होंने विवाद बढ़ने पर अपने साथियों और तीन-चार महिलाओं को मौके पर बुलाया और सभी ने हमको घेर कर मारपीट शुरू कर दी, इन लोगों ने कहा कि उसकी पत्रकारिता निकाल देते हैं, मेरा पर्स और मोबाइल भी छीनने की कोशिश की ,वारदात के दौरान बच्ची के साथ भी मारपीट की गई, इन लोगों द्वारा किए गए हमले में मेरे पति जख्मी हो गए, लोगों ने बीच बचाव कर हमें छुड़ाया ,जैसे तैसे हम वहां से अपनी जान बचाकर निकले, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी मुस्तकीम खान और प्रतापगढ़ निवासी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया है, इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
