प्रतापगढ़ की हथुनिया थाना पुलिस ने 1 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसके कब्जे से चार ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है साथ ही तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को भी जप्त किया गया है
हथुनिया थाना अधिकारी घीसूलाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसपी बी आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है इसी के तहत प्रतापगढ़ मंदसौर रोड पर थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी, इसी दौरान मंदसौर की ओर से एक बाइक सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसने पुलिस नाकाबंदी देखकर बाइक को वापस मोड़ कर जाने का प्रयास किया, पुलिस टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गदोला निवासी खाजू अजमेरी बताया, मामला संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर खाजू अजमेरी को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को भी जप्त कर लिया, पुलिस अब इस तस्कर से पूछताछ में जुटी है


