छोटी सादड़ी में संयम पथ अंगीकार करने वाले दीक्षार्थियों का वरघोडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जैन धर्म के संयम मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प लेकर केसुंदा निवासी पवन गांधी एवं अमि गांधी का वरघोड़ा प्रतापगढ़ के छोटेसादड़ी नगर में धूमधाम से निकाला गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवृष्टि कर उनका स्वागत किया और उनके दृढ़ संकल्प की अनुमोदना की। वरघोड़ा स्थानक भवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। आदिनाथ भगवान मंदिर परिसर में जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ द्वारा विशेष बहुमान किया गया। जुलूस में नगर की राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दीक्षार्थियों का संयम मार्ग पर यह कदम केवल छोटीसादड़ी ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। इस दौरान स्थानक भवन में विराजित जैन संत सुदर्शन श्रीजी एवं मंदिर में विराजित साध्वी सौम्य यशा श्री ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि संयम मार्ग जीवन को सदैव उज्ज्वल और सुखमय बनाता है। कार्यक्रम में जलोदा जागीर, रमावली, नीमच, निंबाहेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे और धर्मलाभ लिया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया, छोटीसादड़ी उपखंड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल, शहीद कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment