एस आइ आर के तहत गणना पत्रक का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़,5 नवंबर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी प्रतापगढ़ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision SIR) की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई हैं। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत समस्त बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान दिनांक 04/11/2025 से दिनांक 04/12/2025 तक गणना प्रपत्रो का वितरण एवं संग्रहण किया जायेगा। ईआरओ अश्विन मालू ने फील्ड में जाकर गणना प्रपत्रो के वितरण का निरीक्षण किया एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। साथ ही श्री मालू के साथ विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी रामेश्वरलाल रेगर, नितिन मेरावत, मदनलाल जटिया एवं नारायण लाल मीणा ने भी अपने अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्र वितरण का निरीक्षण किया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment