अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया जालौदा जागीर शिविर का निरीक्षण ।परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। वीडियो खबरों को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को क्लिक करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 1 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने शनिवार को छोटी सादड़ी उपखण्ड के जालौदा जागीर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से विभागवार की जा रही कार्यवाहियों की जानकारी ली।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली ऐसी परिवेदनाएं, जिनका समाधान तत्काल संभव है, उनका निस्तारण स्थल पर ही किया जाए ताकि आमजन को तुरंत राहत मिल सके। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें।

एडीएम पंड्या ने विकास अधिकारी छोटी सादड़ी को निर्देश दिए कि नियमानुसार पात्र आवेदकों को पट्टे प्रदान किए जाएं, गांव की सड़कों को ठीक किया जाए तथा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा ग्रामीण शिविर आमजन को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम हैं। आमजन किसी भी तरह से संकोच न करें, शिविरों में आकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लें एवं विभागाधिकारियों के समक्ष अपनी परिवेदनाएं बताएं।

शिविर में 7 जमाबंदी खातों के शुद्धिकरण प्रकरण एवं 5 नामांतरण प्रकरणों का हुआ मौके पर निस्तारण, 9 किसानों की बनाई फार्मर आईडी, पट्टे जारी किए

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही दो महिलाओं की गोद भराई तथा एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न करवाया गया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा धारा 136 के अंतर्गत 7 जमाबंदी खातों में शुद्धि के प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा नामांतरण के 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 9 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई तथा किसानों को किसान गिरदावरी ऐप के बारे में जानकारी दी गई और ऐप डाउनलोड करवाया गया। पंचायत राज विभाग को पात्र व्यक्तियों को पट्टे जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम में नालियों की सफाई एवं सड़कों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं में बीमारियों से सावधान रहने तथा उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

शिविर में उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल, तहसीलदार, विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत जालौदा जागीर के सरपंच, जिला परिषद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment