राजस्व मंत्री मीणा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ । मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत मिला आर्थिक संबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 31 अक्टूबर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने सिद्धपुरा, बोरी, गादोला, पीलू, कल्याणपुरा, सेमलापुरा विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना से खेलना जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक सशक्तिकरण का भी आधार हैं।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत कृषक स्वर्गीय सुरेशचन्द्र मीणा, निवासी बनेडियाकला, तहसील अरनोद, जिला प्रतापगढ़ के परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
उक्त राशि स्वर्गीय सुरेशचन्द्र मीणा की पत्नी राधा बाई मीणा को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा द्वारा प्रदान की गई। स्वर्गीय सुरेशचन्द्र मीणा की मृत्यु कृषि कार्य करते समय करंट लगने से हुई थी।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment