सेवा पखवाड़ा के तहत धरियावद भाजपा की बैठक आयोजित

धारियावद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे सेवा (स्वच्छता एवं सेवा) पखवाड़ा के तहत आज नगर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वच्छता, सेवा और जनजागरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सफाई, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और सेवा कार्यों को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में जागरूकता रैली, श्रमदान और स्वच्छता अभियान के साथ-साथ समाजसेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा, जिला महामंत्री रवि जोशी, प्रधान हकरी देवी मीणा ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सूरजमल मीणा, लाखेश्वर मंडल अध्यक्ष रामलाल मीणा, मुंगाना पारसोला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ,नगर मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी , सांसद खेल महोत्सव विधानसभा संयोजक चंद्रपाल सिंह राणावत जिला उपाध्यक्ष वर्दी चंद धाकड़ , पार्टी पदाधिकारी,
रमेश मीणा , जिला उपाध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि रोड़ी लाल शंकर लाल , जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महामंत्री यशवंत शर्मा (बंटी शर्मा)। महामंत्री करतार सिया, महामंत्री सूर्य प्रकाश बोहरा पूर्व महामंत्री वरिष्ठ नेता रमेश कोठारी,पूर्व मंडल अधिक बाबूलाल विजयवर्गीय, युवा नीतीश टेलर, महेंद्र राजावत सरपंच संघ अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश मीणा। मीणा समाज अध्यक्ष तेजाराम मीणा केशु भाई लबाना , लाला भाई जड़ाव चंद लबाना, मनोहर लबाना, पृथ्वीराज लबाना, कन्हैयालाल शर्मा बूथ अध्यक्ष राजमल, सूरजमल, देवीलाल, कालू लाल, हीरालाल ,महामंत्री केशू लाल मीणा , वेणी राम मीणा,किसान नेता धन राज मीणा , शक्तिकेंद्र संयोजक लालू राम ,राहुल मीणा, महामंत्री पुष्पेंद्र मीणा , करतार सिंह पूर्व मंडल अध्या हंसराज सिंह पदम राजावत शंकर लबाना हर गोविंद चौधरी महिला नेता चंद्रकांता राव आशा देवी, पंचायत समिति, सदस्य कलावती मीणा जिला परिषद सदस्य आदि कई कार्यकता उपस्थित थे
। बैठक के दौरान एक पेड़ मां के नाम से प्रांगण में 5 पौधे लगाए गए। धन्यवाद यशवंत
शर्मा (बंटी) ने दिया
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
