प्रतापगढ़ शहर के किडजी स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलिस थाने का भ्रमण किया। छोटे बच्चों ने पुलिसकर्मियों से सहज रूप से बातचीत की।यहां थानाधिकारी दीपक बंजारा की टीम ने बच्चों को थाने का भ्रमण कराया । किड्जी स्कूल की और से बहादुर पुलिस अधिकारियों को उनकी अथक सेवा और समाज की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले जोखिमों के लिए धन्यवाद दिया। इस भ्रमण में सेकंड थानेदार लक्ष्मण सिंह, सहायक पुलिस निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ ने बच्चों को स्नेह देकर सहयोग किया और उत्साही बच्चों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया । पुलिस अधिकारी भी छात्रों के साथ बातचीत करके खुश दिखे। इस गतिविधि से छात्रों को समाज की सुरक्षा में जुटी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी मिली। 



Author: Kanthal Media
Pratapgarh
