प्रतापगढ़, 17 सितम्बर। सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत जिला अस्पताल परिसर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति रामकन्या गुर्जर के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त महानिदेशक एचसीएम रिपा उदयपुर एम.एल. चौहान और जिला प्रभारी सचिव की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, सीएमएचओ डॉ. जीवराज मीणा, पीएमओ आलोक यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सभापति ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित में निर्णय लिए और योजनाओं को लागू किया। उन्होंने चिकित्सा विभाग को शिविरों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ ने बताया कि शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा सुविधा, ओपीडी जांच, टीकाकरण, पोषण, किशोरियों की स्वास्थ्य सेवा, कैंसर व एनीमिया जांच, आयुष्मान कार्ड, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, एनसीडी और टीबी स्क्रीनिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं व किशोरियों की हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर और एनीमिया जांच के साथ उपचार व परामर्श भी दिया जाएगा।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
