प्रतापगढ़ के पारसोला के समीप भूँगाभट माइस के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसके चलते इस हादसे में 5 पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे की सूचना मिलते ही धरियावाद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी और उपखण्ड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई भी मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो की सहायता से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तत्काल प्रभाव से एम्बुलेंस की सहायता से पारसोला स्वास्थ केन्द्र पर उपचार के लिए पहुंचाया गया
इस हादसे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
