


जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा प्रतापगढ़ के तत्वाधान में जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 का आयोजन नक्श होटल में किया गया। विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं के निखार के लिए आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में प्रतापगढ़ जिले के आठ ब्लॉक के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओ में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से जिले के विद्यार्थियों के हुनर आगे लाने का मौका मिला है। कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा विकास भालोठिया ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाएं आगे आती है, मंच के माध्यम से प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रामप्रसाद चर्मकार जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, भंवर लाल शर्मा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालू राम जयसवाल रहे। जिला स्तरीय कला उत्सव में बारह प्रतियोगिता में से दस प्रतियोगिता में प्रविष्टि आई थी जिसके परिणाम निम्न अनुसार रहे। मूर्ति कला त्रिआयामी समूह में प्रथम स्थान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपगंज, द्वि आयामी एकल प्रतियोगिता में प्रथम ध्रुव लोहार पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहेडा, त्रिआयामी मूर्ति कला एकल में भविष्य चौधरी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा प्रथम, पारंपरिक कहानी वाचन समूह प्रतियोगिता में प्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरोट,समूह गायन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणी प्रथम, समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पानमोड़ी प्रथम, एकल नृत्य प्रतियोगिता में इशिका कुंवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणी प्रथम, संगीत वादन एकल प्रतियोगिता में धनंजय गंधर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद प्रथम, एकल गायन प्रतियोगिता में नितिन दमानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरी प्रथम ,समूह नाटक में प्रथम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुहागपुरा रहे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक भूपेंद् तिवारी, अनिल कुमार टेलर रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश सोमानी,लक्ष्मी नारायण सुरोलिया ने किया।पंजीयन प्रभारी जाकिर हुसैन व प्रतियोगिता में निर्णायक निलम कटलाना, वर्षा शर्मा ,मीनाक्षी शर्मा, कृतिका सिसोदिया ,मुकेश सुमन, राम कन्या कुमावत रहे।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
