
160925_pratapgarh_braun shugar taskari ke mamale men farar_av_sanjay
प्रतापगढ़ में पुलिस ने 1 लाख रुपए की ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, यह आरोपी ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था,पुलिस अब इसे अदालत में पेश करेगी
घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि बीती 29 अगस्त को अरनोद थाना पुलिस ने नांदवेल फंटा शोली मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार एक युवक के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की थी,इस मामले में पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा का रहने वाला जाहिद मुसलमान बताया,पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया था ,मामले की जांच घंटाली थाना अधिकारी द्वारा की जा रही थी,जांच में सामने आया कि इसने यह ब्राउन शुगर नौगांवा निवासी जमशेद खान से खरीदी थी तभी से पुलिस जमशेद की तलाश कर रही थी, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
