प्रतापगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया एडीआर सेंटर मे इस अवसर पर मौजूद न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा कुमारी का स्वागत किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव केदारनाथ ने बताया कि जिले में कुल 6 बेंचों का गठन किया गया। इनमें तीन बेंच जिला मुख्यालय पर और एक-एक बेंच अरनोद, छोटी सादड़ी तथा धरियावद में स्थापित की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 7000 मामलों का निस्तारण करवाने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पक्षकार अपने अधिवक्ताओं के साथ मौजूद रहे और मामले निपटाने के लिए उत्साह दिखाया। यह पहल न्याय व्यवस्था को सुलभ, सरल और त्वरित बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


